पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 लाख रूपए की लागत से आॅक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू

अजमेर, 29 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से करीब 55 लाख रूपए की लागत से स्थापित हो रहे आॅक्सीजन प्लांट का विधिपूर्वक शिलान्यास किया। यह प्लांट 25 जून तक तैयार हो जाएगा।
देवनानी ने बताया कि अगले चार-पांच दिन में प्लांट लगाने के लिए फाउंडेशन का सिविल कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्लांट लगाने का पूरा कार्य 25 जून तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्लांट से रोजाना 36 सिलेंडर आॅक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा। इस प्लांट के शुरू होने से शहर में आॅक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान आॅक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ा। इससे अनेकों लोगों की जानें भी चली गई। इसे देखते हुए ही उन्होंने विधायक कोष से यह राशि मंजूर की थी, ताकि जल्द से जल्द प्लांट लगाने का काम पूरा हो जाए।
अब तुरंत मिल सकेगा आॅक्सीजन सिलेंडर
उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और अन्य लोगों के चपेट आने के कारण चारों तरफ हाहाकार मच गया था। मरीज को आॅक्सीजन की तत्काल आवश्यकता होती है। आॅक्सीजन सिलेंडर बाहर से आने में काफी समय लगता है और तब तक मरीजों की जानें चली जाती हैं। ऐसे में यह तय किया गया कि अजमेर में ही आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएं। इसके लिए उन्होंने विधायक कोष से तत्काल 55 लाख रूपए मंजूर कर जिला प्रशासन से जल्द काम शुरू कराने का आग्रह किया। अब प्लांट लग जाने से अस्पतालों में मांग के अनुरूप सिलेंडर उपलब्ध रहेंगे, ताकि किसी भी मरीज को जरूरत पड़ने पर तुरंत आॅक्सीजन देकर जान बचाई जा सके।
साढ़े 4 करोड़ दिए अब तक
उल्लेखनीय है कि इसके अतिरिक्त देवनानी ने विधायक कोष से 4.50 करोड़ रूपए विभिन्न मदों में कोरोना से जंग लड़ने के लिए दिए हैं। इनमें उत्तर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए 3 करोड़ रूपए, 30 आॅक्सीजन कंसेंटेªटर के लिए 21 लाख रूपए, क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस के लिए 17 लाख रूपए और आॅक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस के लिए 7 लाख रूपए शामिल हैं।
यह भी मौजूद रहे
शिलान्यास कार्यक्रम में मेयर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, शहर भाजपा अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जोधा, आॅक्सीजन प्लांट लगाने वाली मेडिलाइव कंपनी के अजीत भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, पार्षद व दाहरसेन मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र लालवानी, पार्षद रमेश चैलानी, रूबी जैन, जिला मंत्री राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद अनीश मोयल, प्रकाश मेहरा, रचित कच्छावा, पंचायत समिति सदस्य अरूणा टांक, दरियावसिंह आदि भी मौजूद रहे।

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने
पर दो दिवसीय सेवा कार्य शुरू
-अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देवनानी ने गायों को हरा चारा खिलाकर की शुरूआत
-सूखी खाद्य सामग्री बांटी, 11 कंसेंटेªटर मशीन जनता को समर्पित, मास्क बांटे
-वैक्सीनेशन शिविर में अनेकों लोगों ने लगवाए टीके, अनेक कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

अजमेर, 29 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ’’सेवा ही संगठन’’ के तहत पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय सेवा कार्यों की शुरूआत शुक्रवार को सुबह पुष्कर रोड स्थित गौशाला में गायों को एक टैम्पो हरा चारा खिलाकर की।
देवनानी ने बताया कि कोरोना महामारी में हजारों लोगों की जानें चली जाने के कारण इस बार केंद्र में मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दो दिवसीय सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। इसके बाद पार्षद के.के. त्रिपाठी के वार्ड 70 के अधीन धोबी मौहल्ला में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसमें आटा, दाल सहित अन्य सामग्री बांटी गई। पंचशील सतगुरू सेवा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इसमें 11 कंसेंटेªेटर मशीन जनता को समर्पित की गई है। यह मशीन कोरोना मरीजों को आॅक्सीजन की आवश्यकता होने पर उपलब्ध कराई जाएगी। पार्षद अंजली ढन्जा के वार्ड 9 में भी राहत सामग्री के साथ मास्क बांटे गए।
सूखी खाद्य सामग्री बांटी, वैक्सीनेशन शिविर लगे
देवनानी ने शाम को पार्षद रमेश चैलानी के वार्ड 75 में पंचशील नगर में सी-ब्लाॅक स्टीफन्स चैराहे के पास 50 लोगों को सूखी खाद्य सामग्री और महिलाओं को साड़ियां बांटी गईं। इसी प्रकार पूर्व पार्षद वंदना नरवाल के वार्ड 7 में नागफणी स्थित बद्रीनारायण मंदिर गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया। इसके अतिरिक्त गुरूवार को पार्षद सुभाष जाटव के वार्ड 8, पार्षद भारती श्रीवास्वत के वार्ड 16 और डिप्टी मेयर नीरज जैन के वार्ड 66 में वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इन सभी स्थानों पर देवनानी ने वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों से बातचीत की और शिविरों में सेवाएं देने वाले चिकित्सा कर्मियों का अभिनंदन किया।
युवाओं ने किया रक्तदान
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में राहुल जयसवाल, दिनेश खंडेलवाल सहित अनेक युवाओं ने वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान किया। देवनानी ने शिविर में रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।

error: Content is protected !!