महिला महासमिति द्वारा एक सौ अस्सी बच्चो को सेवा दी गई

श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा अजमेर के अंदुरुनी क्षेत्र इन्द्रकोट,भाटाभाव,
लाखन कोटड़ी,नई सड़क नागफानी,झरनेश्वर महादेव रोड़,सिलावट मोहल्ला आदि क्षेत्र में रहने वाले मजदूर एवम जरूरतमंद परिवार के एक सौ अस्सी बालक बालिकाओं को समाजसेवी श्रीमती कमलेश राकेश पालीवाल एवम समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी के सहयोग से सलवार कुर्ते दुपट्टे व शर्ट आदि वितरण किये गए
कार्यक्रम संयोजक अतुल पाटनी ने बताया कि इन दिनों कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण सभी बाजार आदि पूर्णतया बंद है कई बच्चो के कपड़े फट चुके है अथवा बहुत पुराने हो चुके है इस कारण यह सेवा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओ को सौंपी जिन्होंने कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुवे एवं सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुवे यह सेवा प्रदान की
मधु पाटनी
अध्यक्ष

error: Content is protected !!