श्री प्राज्ञ सेवा समिति ने नांद व डुंगरिया खुर्द के दो सौ जरूरतमन्दों को भोजन की सेवा दी
———————————————
श्री प्राज्ञ सेवा समिति अजमेर द्वारा अजमेर के स्लम एरिया के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो के ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति जिन्हें दो वक्त की रोटी जुटाने में परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा हैं को प्रतिदिन भोजन की सेवा दी जा रही हैं सेवा की इस कड़ी में आज पुष्कर के पास के गाँव नांद व डुंगरिया खुर्द के दो सौ से अधिक प्रभुजनो को भोजन के पैकेट्स की वितरण व्यवस्था में सहयोग करते हुवे समिति के मंत्री इंदरचंद पोखरणा ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि जरूरतमन्दों की सेवा कीजिये इनकी दुआएं साथ चलेगी
कार्यक्रम संयोजक पदमचंद जैन खटोड़ ने बताया कि द्वितीय लोक डाउन के समय से ही कमजोर आर्थिक स्थिति से जुंझ रहे कमजोर परिवार को प्रतिदिन शुद्ध एवम सात्विक भोजन के पैकेट्स स्काउट गाइड केप्टिन श्रीमती रोशनदीप श्रीमाली के माध्यम से व आज दूसरी रसोई श्री सुखदेव भट्ट के सानिध्य में बनवाकर कच्ची बस्तियों,डैरो में रहने वाले व एकाकी जीवन व्यतीत करने वालो के लिए भिजवाए जा रहे है जिन्हें स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुवे प्रदान कराए जा रहे है
समिति के अध्यक्ष जी एम जैन व जनसंपर्क अधिकारी अतुल पाटनी ने सेवा सहयोगी इंदरचंद जी आशीष कुमार जी पोखरणा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे बताया कि कल प्रातः ग्रामवासियों के अलावा झलकारी नगर स्थित लुहार बस्ती के जरूरतमन्दों को भोजन के पैकेट्स व बच्चो को बिस्किट्स व टाफीयो का वितरण किया जाएगा
पदमचंद जैन
संयोजक