वार्ड 76 पंचषील नगर में काफी समय से व्याप्त पानी की समस्या

आज दिनांक 08 जून 2021 वार्ड 76 पार्षद प्रत्याषी व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में वार्ड 76 पंचषील नगर में काफी समय से व्याप्त पानी की समस्या के समाधान हेतु अधीक्षण अभियन्ता व सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग को पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी समीर भटनागर ने बताया कि वार्ड 76 पंचषीन नगर ए, बी व जी-गणेष गुवाडी में काफी समय से क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर एक दिन की जाती है जिसका भी कोई निष्चित समय नहीं है व क्षेत्रवासियों को पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से नहीं मिल पाती है जिस कारण इनको पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। इसी के चलते आज अधीक्षण अभियन्ता व सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग को पत्र सौप कर शीघ्रताषीघ्र उक्त समस्या से राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया साथ ही पत्र में यह भी बताया गया कि जिन क्षेत्रवासियों ने अनुमति के अतिरिक्त जल कनेक्षन ले रखे है व जो घरो में सीधा नल में मोटर से पानी खिचते है उन पर कार्यवाही करने के लिए भी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देष देने की मांग करी।
समीर भटनागर ने यह चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही उक्त समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात नहीं दी गई तो युथ कांग्रेस उग्र आन्दोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रषासन की होगी।
इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, सीतराम, मोहन सिंह, संजय भटनागर, विजय सिंह, रूपचन्द, रजत भटनागर, हिमांषु माथुर आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!