केकड़ी 8 जून(पवन राठी) कोरोना भी अजीब लुका छुपी का खेल खेल रहा है।केकड़ी क्षेत्र में शून्य संक्रमित थे जो मंगलवार को दो तक पंहुच गए यानी दो नए संक्रमित फिर केकड़ी शहर से सामने आए है ग्रामीण क्षेत्र से कोई संक्रमित नही मिले ।
जिला अस्पताल प्रभारी डॉ नेमीचंद जैन ने बताया कि मंगलवार को 14 सेम्पल्स की जांच में 2 पॉजिटिव मिले है। 4 रोगियों ने घर मे ही रहकर कोरोना से जंग जीती है।कुल एक्टिव केस भी अब 17 ही रह गए है।कोहड़ा निवासी 59 वर्षीय महिला का उपचार के दौरान निधन हो गया है।
मंगलवार को 13 पुरुषों व 18 महिलाओ सहित कुल 31 का टीकाकरण किया गया।इनमे से 10 को पहला एवम 21 को दूसरा को वेक्षिन का टीका लगाया गया।