भा ज पा महिला मोर्चा ने गहलोत सरकार को दी श्रद्धांजलि

केकडी 8 जून,(पवन राठी)
आज महिला मोर्चा केकड़ी शहर मण्डल द्वारा राजस्थान की गहलोत सरकार को श्रद्धांजलि दी गयी।इस दौरान महिला मोर्चा महामंत्री अनिता राठी,सीमा जेतवाल, वार्ड नम्बर 17 पार्षद पूजा व्यास,वार्ड नम्बर 16 पार्षद काली देवी,ललिता शर्मा आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही
राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर ग्रेटर की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर व तीन अन्य पार्षदों को निलम्बन कर लोकतंत्र की जो हत्या की गई है हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है।इस सरकार ने कभी भी जनता की भावना का ख्याल नहीं रखा है।हम मांग करते है कि महापौर व पार्षदों को तुरंत बहाल किया जाये।

error: Content is protected !!