शांतिनाथ भगवान के जन्म तप व मोक्ष कल्याणक पर समिति ने सेवा दी
श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला समिति अजमेर द्वारा जैन तीर्थंकर 1008 शांतिनाथ भगवान के जन्म तप व मोक्ष कल्याणक के अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्य एवम समाजसेवी श्रीमती कमलेश राकेश पालीवाल व श्रीमती मधु अतुल पाटनी के सहयोग से पैसठ जरूरतमंद एवम मध्यमवर्गीय परिवार को दस किलो पेकिंग के चावल के व आटे के कट्टे भेंट किये साथ ही ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली की गऊशाला में एक टेम्पो हरी पत्तेदार व पोष्टिक सब्जियां भेजी गई
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि समिति द्वारा जरूरतमंद ऐसे व्यक्तियों को जो वैश्विक महामारी के संक्रमण के कारण सरकार द्वारा लगाए गए लोक डाउन की वजह से बेरोजगार हो गए हैं को विगत चालीस दिनों से समिति सदस्याओ, भामाशाहो व समाजसेवियों के सहयोग से खाद्यसामग्री के अलावा विभिन्न कच्ची बस्तियों में हरी सब्जियों के साथ वस्त्रों सहित फेसमास्क का वितरण कर रही है साथ ही जीवदया के अंतर्गत अजमेर की अलग अलग गऊशाला में हराचारा गुड़ खोपरा दलिया आदि डलवाया जा रहा हैं
इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती कमलेश राकेश पालीवाल द्वारा जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है को सेवा सहयोग देते हुवे कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके परिवारों की मदद करना हमारा दायित्व है
अंत मे ज्ञानोदय तीर्थ प्रभारी ब्रह्मचारी भईया सुकान्त जैन ने समिति द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्पों की अनुमोदना करते हुवे सभी सदस्याओ के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की