दिव्यांगजन वर्चुअल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

मीनू स्कूल चाचियावास के चिरंजीव माथुर ने लिया भाग

दिनांक 9 जून 2021: स्पेशल ओलम्पिक भारत संगठन के द्वारा 2 जून से शुरू की गई वर्चुअल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा संचालित मीनू स्कूल चाचियावस के दिव्यांग छात्र चिरंजीव माथुर ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उत्तम प्रदर्शन किया। संस्था द्वारा संचालित सागर कॉलेज के कोर्स कोर्डिनेटर भगवान सहाय शर्मा की प्रतियोगिता में स्टेट कोच की भूमिका रही। स्टेट कोच भगवान सहाय शर्मा के अनुसार 2 जून को शुरू हुई इस प्रतियोगिता में स्पेशल ओलम्पिक भारत संगठन के द्वारा बिहार, उत्तराखण्ड, पाण्डुचेरी, छत्तीसगढ़, हरियाना व राजस्थान के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में सामाजिकीकरण व व्यक्तिगत विकास के साथ साथ इनके व्यवहार प्रबंधन के लिए खेल बहुत ही महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है। संस्था प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करती रही है। इस वर्ष कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करते हुए स्पेशल ओलम्पिक भारत के माध्यम से वर्चुअल प्रतियोगिता में भाग लिया गया। स्पेशल ओलम्पिक भारत संगठन के सुरेश कुमार, सुश्री रोहिनी एवं सन्दीप कुमार ने वर्चुअल प्रतियोगिता का संचालन किया।

(भगवान सहाय शर्मा)
कोर्स कोर्डिनेटर एवं स्टेट कोच
मो.न. 9414832350

error: Content is protected !!