5 थर्मल गन एवं 2 नेब्यूलाईजर मशीन उपलब्ध कराई

दिनांक 12 जून 2021: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास के द्वारा कोविड-19 की दूसरी लहर के तहत जिला मदर एन.जी.ओ. के तहत किए जा रहे राहत एवं सेवा कार्य के अन्तर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचशील को 5 थर्मल गन एवं 2 नेब्यूलाईजर मशीन उपलब्ध कराई गई।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. कुलदीप कविया को संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक एवं निदेशक राकेश कुमार कौशिक के द्वारा संयुक्त रूप से 5 थर्मल गन एवं 2 नेब्यूलाईजर मशीन भेंट की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप कविया ने संस्था परिवार को सहयोग के लिए संस्था परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए इस सहयोग से स्टाफ को अपने कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा एवं आमजन को राहत प्रदान होगी।
श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि नीति आयोग भारत सरकार व अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 से सम्बन्धित गतिविधियों में समन्वयन हेतु जिला मदर एन.जी.ओ. के तहत अपने विभिन्न दानदाता-भामाशाहों और हितभागियों के सहयोग से संस्था पिछले वर्ष से ही राहत कार्य में जुटी है। संस्था द्वारा अब तक 29 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, 10 ऑक्सीमीटर, 100 पी.पी.ई. किट, 4 हजार परिवारों को राशन किट, मास्क, सैनेटाईजर, दवाईयॉ तथा 10 हजार किलो बकरी आहार वितरण किया जा चुका है।

(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो.न. 9829140992

error: Content is protected !!