कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्पर्क और सर्वे अभियान

अजमेर। कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्पर्क और सर्वे अभियान शुरू करने जा रही है इस अभियान के तहत एक महीने में 3 करोड़ परिवारों से सीधे सम्पर्क का लक्ष्य रखा गया है घर-घर जा कर इन परिवारों में हुए कोरोना संक्रमण और मौतों का आंकड़ा जुटाया जाएगा इस अभियान की मुख्य नोडल एजेंसी जिला कांग्रेस कमेटी को बनाया गया है ।

कांग्रेस निवर्तमान प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि संगठन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा जारी की गई चिट्ठी में इस अभियान को लेकर निर्देश दिए गए हैं यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जाएगा अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन को प्रत्येक ब्लॉक में एक संयोजक तथा 10-10 करोना वारियर्स नियुक्त करने के अधिकार दिए गए हैं शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में संयोजक तथा वॉरियर्स की नियुक्ति कर प्रदेश कांग्रेस को सूचित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए कोरोना वॉरियर्स सर्वे की जानकारी जिला कांग्रेस के माध्यम से कांग्रेस के डाटा विभाग को भेजी जाएगी बाद में कोरोना मृतक के परिजनों तक कांग्रेस अध्यक्ष का शोक संदेश भी पहुंचाया जाएगा।

सर्वे के दौरान लोगों से पांच सवाल पूछे जाएंगे-

1. क्या आपके घर मे कोई कोरोना से संक्रमित हुआ?
2. क्या परिवार में किसी से कोरोना से मृत्यु हुई? मृत व्यक्ति का नाम, उम्र की जानकारी.
3. क्या मृत व्यक्ति पर परिवार का पालक था?
4. क्या लॉकडाउन के दौरान किसी की नौकरी गई? उनके नाम और उम्र की जानकारी.
5. सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है- राशन, नौकरी, शिक्षा या आर्थिक मदद?

कांग्रेस प्रवक्ता भारती के मुताबिक कांग्रेस की इस योजना के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ता किसान, खेतिहर मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, धोबी, लोहार, शिल्पकार, बुनकर, कुम्हार, राज मिस्त्री, बढ़ई और शिक्षक जैसे लोगों पर फोकस करेंगे वहीं शहरी इलाकों में ऑटो चालक, रिक्शा चालक, बिजली वाले, नल वाले, माली, मैकेनिक, घर में काम करने वाले, स्लम में रहने वाले, सामान डिलीवरी करने वाले, रेहड़ी-पटरी वाले लोगों से संपर्क किया जाएगा। योजना के मुताबिक संपर्क और सर्वे अभियान के बाद जरूरतमंदों तक प्रदेश कांग्रेस मेडिकल किट, मास्क, सैनीटाइजर, बेहद गरीब परिवारों तक राशन, भोजन पहुंचाएगी. टीके के लिए रजिस्ट्रेशन में मदद भी की जाएगी।

error: Content is protected !!