अग्रवाल महिला समिति अजमेर द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन समापन

अग्रवाल महिला समिति अजमेर द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन आज रंगारंग कठपुतली कार्यक्रम के साथ किया गया समिति की सचिव पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि समर कैंप का आरंभ 5 जून से किया गया जो 15 जून तक चला उसके बाद 14 जून को डांस और साड़ी ड्रेपिंग के प्रतिभागियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके पश्चात 18 तारीख को आर्ट एंड लाइफस्टाइल व पेपर क्राफ्ट के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं के परिणाम कठपुतली कार्यक्रम के बाद घोषित किए गए।
समिति के अध्यक्ष अनिता गोयल ने बताया कि साड़ी ड्रेपिंग में प्रथम स्थान संगीता एरन, द्वितीय स्थान प्रियंका गोयल, व तृतीय स्थान आरुषि ऐरन ने प्राप्त किया वहीं सांत्वना पुरस्कार ऋचा अग्रवाल व किरण ऐरन ने प्राप्त किया।
डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची हेमनानी, द्वितीय स्थान धैर्य परिहार तथा तृतीय स्थान शुभिता खींची ने जीता सांत्वना पुरस्कार यज्ञ कांचवाला और मानव चंदानी ने प्राप्त किया ।
आर्ट एंड लाइफस्टाइल सागा मैं प्रथम स्थान सारिका जेठलिया ,द्वितीय स्थान प्राची जैन, तृतीय स्थान अनुष्का ऐरन ने प्राप्त किया व सांत्वना पुरस्कार नव्या अग्रवाल व निष्ठा मेढ़तवाला व भक्ति गोयल ने जीता।
पेपर क्राफ्ट में प्रथम स्थान युवराज अग्रवाल द्वितीय स्थान मंजू टकसाली तृतीय स्थान लिनेशा अग्रवाल व सांत्वना पुरस्कार अनुष्का ऐरन वह मिष्ठी अग्रवाल ने प्राप्त किया।
समर केंप में प्रशिक्षकों को अपना बहुमूल्य समय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया जहां अंत में सचिव पूर्वी अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अनिता गोयल
अध्यक्ष

error: Content is protected !!