आप का हर हस्ताक्षर गहलोत सरकार पर आप के बिल माफ़ करने का दबाव बनाएगा – कीर्ति पाठक

कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर आज आम आदमी पार्टी अजमेर ने महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के नेतृत्व में
*आप चली बाज़ार * अभियान के तहत नला बाजार में सम्पर्क कर व्यापारियों से वार्तालाप किया व पोस्टकार्ड साइन करवाए।
व्यापारियों की हताशा पर मलहम लगाते हुए कीर्ति पाठक ने उन्हें समझाया कि आप का एक एक सिग्नेचर सरकार पर आप की बात मानने का दबाव बनाएगा और कभी ना कभी सरकार को आप की माँग के आगे झुकना पड़ेगा अन्यथा सरकार को वोट ना देने का अधिकार आप का है ही।
अजमेर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी ने कहा कि लॉकडाउन के समय में आए 3 माह के बिजली के बिल माफ किए जाएं व दिल्ली की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए, दिल्ली में बिजली का उत्पाद नहीं होता फिर भी वहां पर 200 यूनिट फ्री बिजली मिलती है और राजस्थान में बिजली का उत्पादन होता है फिर भी यहां पर दूसरे राज्य से बिजली महंगी है।
दुकानदारों ने आम आदमी पार्टी के संवेदनशील प्रयास की प्रशंसा भी की व आगे होकर उक्त अभियान में अपना योगदान दिया और कहां लॉकडाउन के समय में बिजली का बिल्कुल भी उपयोग दुकान में नहीं हुआ। फिर भी हर महीने की तरह पिछले महीने से बढ़ा हुआ बिल आया।
* आज अभियान के तहत अजमेर के नला बाजार मे स्थित दुकानदार की हर दुकान से *माँग पोस्टकार्ड* पर हस्ताक्षर लिए गए।
* अजमेर ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने तीन टीमों का गठन करते हुए अभियान की बागडोर उन्हें सौंपी।
* आज की तीन टीम के अभियान प्रमुख दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार , कार्यकर्ता प्रीतम व लता रहे।
आज के अभियान में महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा, दीपक, मालती, हिमनंदनी, रुपेश, ऋषि दत्त शर्मा, ललिता आदि का सक्रिय योगदान रहा।
रविवार कर्फ़्यू के कारण कल का कार्यक्रम स्थगित रहेगा व सोमवार को कवंडसपुरा क्षेत्र की दुकानों में सम्पर्क किया जाएगा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!