संघर्ष के तीसरे चरण का आगाज गुरुवार से

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति
केकड़ी की बैठक सम्पन्न
==================================
केकड़ी 20 जुलाई राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आव्हान पर राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारियों के आन्दोलन का तीसरा चरण 22 जुलाई से शुरू होगा। संघर्ष संयोजक मण्डल सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता शम्भूसिह राठौड़ ने बताया कि 22 जुलाई से 26 जुलायई तक राज्य के सभी मंत्रालयिक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर मघ्यान्ह पश्चात् आधे दिवस का कार्य बहिस्कार करेंगे। व 22 जुलाई को राज्य के समस्त जिला कलक्टर को कोरोना गाईड लाईन की पालना करते हुए मुूख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। संघर्ष समिति द्वारा गत 18 मार्च को मंत्रालयिक कर्मचारियों का मांगपत्र मुख्य शासन सचिव राज्य सरकार को सौप दिया गया है जिसमें कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 करने, वेतन कटौति आदेश 30 अक्टूबर 17 को निरस्त कर 5 जुलाई 13 के आदेश को बहाल करने, सचिवालय पैटर्न, पंचायतराज के कर्मचारियों को पदौन्नति लाभ हेतु पदौन्नति के पद सृजित करने एवं अन्तर जिला स्थानान्तरण में एक बारिय सिथिलन देकर न्याय दिलवाने, संघर्ष समिति के साथ हुए समझोते अनुसार पदौन्नति के पर रिलीज करने एवं चयनीत वेतनमान 9-18-27 के स्थान पर 8-16-24-32 देने व मंत्रालयिक निदेशालय का गठन करने सहीत सात सूत्रीय मांगे शामिल है। राज्य सरकार द्वारा मांग पत्र पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जिसके चलते मंत्रालयिक कर्मचारियों में आक्रोश है। मंगलवार को राजस्थान राज्य विद्युत मंत्रालय की कर्मचारी संगठन (गैर राजनीतिक) के प्रदेश अध्यक्ष लिखमाराम जाखड़ ने संघर्ष समिति को आंदोलन में शामिल होने हेतु समर्थन दिया, संघर्ष समिति के जयपुर संयोजक हेतु दिलीप सिंह राजावत को नियुक्त किया गया दिलीप सिंह राजावत ने संयोजक मंडल सदस्य गजेंद्र सिंह राठौड़ सुरेश धाबाई के साथ जयपुर में सभी विभागों में आंदोलन को सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया। टोंक संयोजक कान सिंह मीणा व अजमेर में जसवंत सिंह कलक्टर कार्यालय अजमेर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। अजमेर जिला संयोजक जसवंत सिंह ने आन्दोलन को सफल बनाने के लिए अर्जुन यादव राजस्व मंडल कार्यालय, राजेश चौधरी शिक्षा विभाग को अजमेर जिले का सह संयोजक बनाया गया साथ ही केकड़ी ब्लॉक से हरगोविंद से पुष्कर ब्लॉक से अरुण पाराशर नसीराबाद ब्लॉक से पीरचंद किशनगढ़ ब्लॉक से महेंद्र सिंह राठौड़ को ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया गया। केकड़ी में ब्लॉक संयोजक हरगोविंद सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में केकड़ी सरवाड़ सावर के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें संघर्ष समिति के आंदोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने का निर्णय किया गया उक्त बैठक में सत्यनारायण सोनी ,जुगल किशोर शर्मा , रवि कुमार बोयत, कंवरपाल वर्मा , नाथू सिंह शक्तावत ,लोकेश कुमार साहू , सुरेंद्र सिंह ,मोहम्मद इलियास, करण सिंह शक्तावत, भोजराज माली, प्रभात कुमार पारीक ,मोहम्मद शरीफ ,दिलीप कुमार मिश्रा, मनमोहन चौधरी सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!