देवनानी ने अटल उद्यान में किया पौधरोपण

अजमेर, 1 अगस्त। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड 64 में स्थित अटल उ़द्यान एवं पीपलेश्वर महादेव पीडब्ल्यूडी मन्दिर में रविवार को पौधरोपण किया।
देवनानी ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में 50-50 पौधे नीम, अमरूद, पीपल, जैसे फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने का अभियान चलाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड लगाना जरूरी है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनना चाहिए। देवनानी ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर के आस-पास पेड लगाएं उनकी देखभाल करें। उन्होने शास्त्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यहां तो व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात एक वर्ष तक नया पीपल वृक्ष लगाकर सींचने व संरक्षित करने का प्रावधान है। पेड़ लगाना किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, पार्षद रिंकू जादम, बजरंग मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, अजय सिंह रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे ।

error: Content is protected !!