केकड़ी 8 अगस्त(पवन राठी) आर्य समाज सापन्दा रोड केकडी द्वारा हरियाली अमावस्या पर्व पर अग्निहोत्र कर किया गया पौधारोपण ।
आर्य समाज केकड़ी आर्यवीर दलअधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर्व पर आर्य समाज द्वारा वैदिक मंत्रोचार से अग्निहोत्र किया गया तत्पश्चात सभी आर्यजनों ने पौधरोपण कर परम पिता परमेश्वर से हरियाली और खुशहाली की कामना की गयी।आर्य समाज प्रधान रतन लाल पंवार ने बताया कि वृक्ष हमारे प्राणदाता है इन्ही से हमे प्राणवायु मिलती है सावन मास पौधे लगाने के लिये उपयुक्त हमे अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए यह भी यज्ञ की तरह ईश्वरीय कार्य है। कार्यक्रम में छोटू लाल कुमावत यज्ञ मुनि, अशोक आर्य, गणेश सिंह भाटी मूलचंद महावर, गोपाल लाल शर्मा, फूलचंद नागोरिया, मुकेश कुमावत, कमलेश माली, शंभू सिंह चौहान, अशोक जेतवाल, बजरंग सिकलीगर, हेमराज नायक, भानु पवार अभय कुमार, सौम्या कुमार शर्मा, सहित सभी आर्य जन उपस्थित थे।