नसीराबाद 14 अगस्त // श्री श्वेतांबर स्थानकवासी प्राज्ञ जैन युवा मंडल, भीलवाड़ा द्वारा श्री गुरु सुदर्शन साइकिल यात्रियों का आज यात्रा के दूसरे दिन नसीराबाद आगमन हुआ । जिसका भव्य स्वागत श्री श्वेतांबर जैन श्रावक संघ, नसीराबाद द्वारा माला पहना कर एवं तिलक लगा कर किया गया । इस अवसर पर संघ के संरक्षक राजेंद्र मुणॊत अध्यक्ष ज्ञानचंद चोपड़ा, मंत्री सुशील कवाड़, प्रदीप नाहर, सरदार मल जैन, विजयलाल भंडारी, राजीव चंडालिया, राजेश कवाड़, राजेंद्र नाहर, राहुल पोखरणा, अमित सुराना, रिखब सुखलेचा, सुनील मुणॊत, लालचंद चोपड़ा, मुकेश चोपड़ा, राजेंद्र कोठारी, घेवर सिंघवी, नरेंद्र लोढ़ा, मनीष लोढ़ा, अभिषेक लोढ़ा, नेमीचंद लोढ़ा, अनिल लोढ़ा, राजेंद्र बोहरा, पंकज मुनोत, गौतम चोपड़ा, हस्तीमल चोपड़ा एवं विनय कुमार गोखरू सहित समस्त संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं युवा उपस्थित थे ।
श्री गुरु सुदर्शन साइकिल यात्रा शुक्रवार प्रातः 7:00 बजे प्राज्ञ भवन भीलवाड़ा से पुष्कर के लिए निकली । सुदर्शन साइकिल यात्रा गुरु पन्ना सोहन सुदर्शन के जयकारों के साथ मांडल, बेरा, सरेरी, कंवलियास, गुलाबपुरा होते हुए रात्रि विश्राम के लिए विजयनगर पहुंच आज प्रातः रवाना होते हुए सिंगावल, बांदनवाड़ा, झड़वासा होते हुए नसीराबाद पहुंची । सुदर्शन साइकिल रैली के संयोजक गौरव सुराणा, हुक्मीचंद खटोड़ एवं मनीष सेठी ने बताया है कि 53 श्रावक साइकल यात्रा से गुरु दर्शन के लिये रवाना हुए । सभी साईकल यात्रियों में भरपूर उत्साह दिखाई दिया । इस साइकल यात्रा में 14 से 17 वर्ष के बच्चे भी भाग ले रहे है । यात्रा में कोरोना गाइड लाईन का पूर्ण पालन किया जा रहा है एवं रास्ते में जहां भी चातुर्मास है वहां संत, साध्वियो के दर्शन लाभ ले रहे है ।
श्री गुरु सुदर्शन साइकिल यात्रा नसीराबाद से अजमेर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के लिए अजमेर में होटल नंदनी पैलेस मे प्राज्ञ संघ द्वारा व्यवस्था की गई है। 15 अगस्त रविवार को प्रातः 6:30 बजे अजमेर से श्री गुरु सुदर्शन साइकिल यात्रा नौसर घाटी होते हुए पुष्कर गुरु दर्शन हेतु प्रातः 9:30 बजे बांगड़ जी की बगीची, पुष्कर पहुंचेगी । इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरु दर्शन के साथ साथ सभी युवाओं में धर्म की जागृति का संचार करना एवं सामाजिक व्यवस्थाओं में जुड़ाव करना, ताकि जैन धर्म के मूल सिद्धांतों सत्य एवं अहिंसा की भावना को जीवंत किया जा सके । इस प्रकार की साइकिल यात्रा का आयोजन भीलवाड़ा संघ की पहल है और यह पहला आयोजन है जिसमें गुरु दर्शन की आस में इतने युवा एक साथ 150 किलोमीटर का लंबा रास्ता साईकिल से तय कर कर गुरु भक्ति में लीन होकर संघ समर्पण का परिचय देंगे ।