उपखंड स्तरीय समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
———————
केकड़ी 15अगस्त(पवन राठी) 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया।उपखंड स्तरीय समारोह का आगाज उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली द्वारा ध्वजा रोहण कर किया गया।उपखंड अधिकारी ने आयोजित समारोह में विभिन क्षेत्रो की 39 प्रतिभाओं को उत्कृष्ठ सेवाओ के लिए सम्मानित किया।उपखंड स्तरीय समारोह में महात्मा गांधी विद्यालय द्वारा नाटिका एवम मिश्रीलाल दुबे अकादमि द्वारा रोचक गीत प्रस्तुत किया गया।
अपर जिला एवम सत्र न्यायालय पर अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संख्या दो ने बार कार्यालय पर बार अध्यक्ष चेतन धाबाई ने उपखंड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी विनोद कुमार पंचोली ने और नगर पालिका केकड़ी कार्यालय पर पालिका अध्यक्ष कमल कुमार साहू नेब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी द्वारा व सभी सरकारी कार्यालयों पर विभागाध्यक्षो ने ध्वजारोहण किया।
बार कार्यालय पर ध्वजारोहण के समय बार अध्यक्ष चेतन धाबाई सचिव सीताराम कुमावत नवल किशोर पारीक हेमंत जैन नरेंद्र जैन पवन राठी विजेंद्र पराशर -गजेंद्र पराशर- नंद किशोर वर्मा- प्रह्लाद वर्मा- महेंद्र चौधरी- विष्णु साहू- महेंद्र चौधरी-हेमराज कानावत- जितेंद्र राजपुरोहित व अन्य न्यायायिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।