संस्कृत महाविद्यालय में ऑनलाईन प्रवेश प्रारम्भ

अजमेर। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, लोहागल अजमेर में शास्त्री वर्ष (बी.ए.) में ऑनलाईन प्रवेश 18 अगस्त से शुरू हो गये है। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त होगी। प्राचार्य अवधेश मिश्र ने बताया महाविद्यालय में वरीयता सूची का प्रकाशन 06 सितम्बर को होगा तथा विद्यार्थी 11 सितम्बर तक ई-मित्र पर शुल्क जमा करा सकेगें। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 14 सितम्बर को किया जायेगा। प्रवेशित विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य 18 सितम्बर से प्रारम्भ होगा। जगद्गुरू रामान्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय से सम्बद्धरथ संस्कृत महाविद्यालय में किसी भी संकाय से सीनियर सैकेण्डरी उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

प्राचार्य
(अवधेश मिश्र)
राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, अजमेर

error: Content is protected !!