बाहरी डिग्री धारक षिक्षको के स्थाईकरण की अनुषंषा करने पर षिक्षक संघ द्वारा श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख का किया गया स्वागत
दिनांक 18.08.2021। बाहरी डिग्री धारक षिक्षको के स्थाईकरण की अनुषंषा करने पर जिला परिषद कार्यालय में राजस्थान षिक्षा संघ युवा द्वारा जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा एवं समाजसेवी श्री भवंर सिंह पलाड़ा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाहरी डिग्री धारक षिक्षको के स्थाईकरण की अनुषंषा करने पर राजस्थान षिक्षा संघ युवा द्वारा जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा एवं समाजसेवी श्री भवंर सिंह पलाड़ा का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने घोषणा की कि दिनांक 25.08.2021 को आयोजित जिला स्थापना समिति की बैठक में बकाया प्रकरणो का निस्तारण कर दिया जायेगा।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणांे को निस्तारित करने के दिये निर्देष
दिनांक 18.08.2021। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा द्वारा जनसुनवाई कर प्राप्त प्रकरणो का किया गया निस्तारण। समस्त ग्रामवासी ग्राम ददलिया, ग्राम पंचायत मालातो की बैर, तह. टॉटगढ़, पंचायत समिति जवाजा ने रा.मा.वि. ददालिया, मालातो की बैर में कार्यरत षिक्षक राम सुमेष शर्मा द्वारा कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने, छात्राओ के साथ अष्लील हरकते करने, आपराधिक कृत्य करने सहित अपराधिक कृत्यो में लिप्त होने के बारे में अवगत कराया साथ ही जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा को उक्त षिक्षक के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया। इस संबंध में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने जिला षिक्षा अधिकारी, माध्यमिक षिक्षा, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थीयां श्रीमती शांति निवासी ग्राम बेवन्जा, तहसील नसीराबाद ने अवगत कराया कि वह बेवन्जा में लगभग 70 वर्षो से निवास कर रही है। प्रार्थीया जहां निवास कर रही है वहां का पट्टा लेने हेतु प्रार्थिया ने आवेदन फॉर्म भरकर सरपंच व विकास अधिकारी को दिया था। परन्तु सरपंच व विकास अधिकारी ने यह कहकर की मकान आबादी में नही है पट्टा देने से इनकार कर दिया। प्रार्थिया ने निर्मित मकान का पट्टा दिलवाने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने विकास अधिकारी श्रीनगर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थी पप्पू काठात ने ग्राम काषीपुरा, ग्राम पंचायत देवपुरा, पंचायत समिति मसूदा द्वारा जारी पटटे की जॉच कर गलत पटटा बनवाने वालो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने विकास अधिकारी मसूदा को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। सुश्री किस्मत बागड़ी सरपंच, भामोलाव प.स. अंराई ने अवगत कराया कि उनके द्वारा नरेगा संबंधित कार्यो को बार-बार भेजा जाता है। लेकिन अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्यो को वापस लौटा दिया जाता है। इस संबंध में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को नरेगा कार्याे की स्वीकृति की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु निर्देषित किया। प्रार्थीगण भोपो की ढाणी, ग्राम ढसूक, अंराई ने गरीब अनुसूचित जाति के परिवारो के पक्के मकानो को हटाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने एडीएम ाा को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु लिखा। प्रार्थी कालूसिंह ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत मायापुर के लगभग 70 ग्रामीणो को शौचालय का भुगतान लगभग 3 वर्षो से नही किया गया है। प्रार्थी ने शौचालय का भुगतान करवाने हेतु निवेदन किया है। इस संबंध में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
बैठक में श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, डॉ. श्री के.के.सोनी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, अतिरिक्त निदेषक समाज कल्याण विभाग, श्री सचिन कायड़े, कृषि अनु. अधिकारी (कृषि विस्तार), श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, श्री मोहित देवल, चिकित्सा विभाग, श्रीमती अंजना शुभम जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक, श्री आई.सी. खण्डेलवाल, अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड), श्रीमती मंजू षिवनानी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री संजीव माथुर अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड) केकड़ी, कौषल किषोर सामरिया अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड), श्री धर्मेन्द्र जलान, जिला षिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दीपक कादीया
7737597589