यादव के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाएगा उनका अजमेर

-केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जन आशीर्वाद रैली के साथ अपने गृह नगर आ रहे हैं यादव
-अजमेर में पूरी यात्रा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रहेगी, विधायक देवनानी ने जोरदार स्वागत के लिए झोंकी ताकत
-देवनानी ने मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को कहा
-जगह-जगह बनाए जा रहे हैं स्वागत द्वार, अनेक जगह होगा मालाओं, साफों से स्वागत, भेंट की जाएंगी तलवारें
-महाराणा प्रताप स्मारक से जवाहर रंगमंच तक युवा मोर्चा की वाहन रैली के साथ चलेंगे यादव

भूपेंद्र यादव
अजमेर, 19 अगस्त। केंद्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही जन आशीर्वाद रैली शुक्रवार को अजमेर आएगी। केंद्रीय बनने के बाद अपने गृह नगर अजमेर में यादव की यह पहली यात्रा है। उनके स्वागत के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। पूरा शहर अपने लाडले नेता को पलकों पर बैठाने के लिए आतुर है। अजमेर में नौसर घाटी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक से लेकर जवाहर रंगमंच तक पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी की अगुवाई में उनके स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों, फर्रियों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया जा रहा है। अनेक जगह पर यादव का मालाओं, साफों से स्वागत करने के साथ तलवारें भेंट की जाएंगी।
देवनानी ने जन आशीर्वाद रैली और यादव की यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनााने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर यादव का जोरदार स्वागत करने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी जगह स्वागत समारोह स्थलों पर कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि जनता भी अपने नेता का स्वागत कर सके। उन्होंने गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर जाकर स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी जगह स्वागत समारोह भव्य रूप से आयोजित करने को कहा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जन आशीर्वाद रैली निकालने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत यादव ने दिल्ली बॉर्डर से यह रैली शुरू की हैं। करीब चार सौ किमी. की यात्रा पूरी करते हुए रैली अजमेर पहुंचेगी।
यह रहेगा अजमेर यात्रा कार्यक्रम
देवनानी ने बताया कि यादव पुष्कर से शाम 5.15 बजे महाराणा प्रताप स्मारक पहुंचेंगे, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। यहां से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष राहुल जैसवाल की अगुवाई में वाहन रैली के रूप में यादव के साथ चलेंगे। युवा मोर्चा ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को वाहन रैली में शामिल करने की रणनीति बनाई है। उन्होंने बताया कि यादव वाहन रैली के साथ 5.30 बजे रीजनल कॉलेज चौराहे पर पहुंचेंगे, जहां पृथ्वीराज मंडल के अलावा दाहरसेन मंडल के वार्ड एक से सात तक और ग्रामीण क्षेत्र बोराज, अजयसर, हाथीखेड़ा आदि के कार्यकर्ता पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, दाहरसेन मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, पार्षद अजय वर्मा आदि की अगुवाई में स्वागत करेंगे।
देवनानी ने बताया कि यादव 5.45 बजे वैशाली नगर में गुप्ता पान भंडार पहुंचेंगे, जहां दाहरसेन मंडल के अलावा वार्ड 71, 74 से 80 तक के कार्यकर्ता व आमनज दाहरसेन मंडल के अध्यक्ष व पार्षद दीपेंद्र लालवानी, शहर भाजपा उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, पार्षद वीरेंद्र वालिया, पार्षद अतीश माथुर की अगुवाई में यादव का स्वागत करेंगे। इसके बाद यादव 6 बजे कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी मार्ग स्थित क्रिश्चियन गंज में शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां एससी, एसटी, ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, आनंदसिंह राजावत की अगुवाई में उनका स्वागत करेंगे। यादव 6.10 बजे बजरंग गढ़ चौराहे के पास स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पहुंचेंगे, जहां उनका वार्ड 60, 62 से 67, 72, 73, ग्रामीण क्षेत्र माकड़वाली व लोहागल के कार्यकर्ता बजरंग मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जादम व शहर भाजपा के जिला मंत्री राजेश शर्मा की अगुवाई में स्वागत करेंगे। इसके बाद यादव 6.30 बजे जवाहर रंगमंच पहुंचेंगे, जहां उनका सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक देवनानी, विधायक अनिता भदेल, मेयर ब्रजलता हाड़ा, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, पार्षद, सामाजिक संगठन और एनजीओ स्वागत करेंगे।
कल का कार्यक्रम
देवनानी ने बताया कि यादव शनिवार, 21 अगस्त को सुबह 8 बजे फॉयसागर रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर पहुंच कर माता रानी के दर्शन करेंगे। 10 बजे नाका मदार में पौधरोपण करने के बाद 10.45 बजे नगरा पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का जायजा लेंगे। वे अपरान्ह 3.30 बजे सलेमाबाद पहुंचकर जगद्गुरू निम्बार्काचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लेंगे।
विकासपुरी में सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू
अजमेर, 19 अगस्त। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने वार्ड 73 स्थित विकासपुरी में नाली और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन पर करीब दस लाख रूपए की लागत आएगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने देवनानी को मालाएं व साफे पहनाकर स्वागत किया।
देवनानी ने बताया कि इस क्षेत्र में कच्ची और क्षतिग्रस्त नालियां होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता था, जिससे गंदगी व मच्छरों से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता था। लेकिन अब पक्की नालियां और सड़कें बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके बाद देवनानी ने पार्षद, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ राजीव कॉलोनी और शांतिपुरा में मेन रोड पर पौधरोपण किया। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा से संख्या में पौधे लगाएं। इस पर मौके पर वार्ड 73 की पार्षद प्रियंका सांखला, बजरंग मंडल महामंत्री गंगाराम सैनी, मुकेश सोनी, राजेंद्र ईनाणी, कृष्णगोपाल पाराशर, छनेश धौलपुरिया, अनिल मेहरा, अशोक शर्मा, अनिल अपूर्वा, मक्खनलाल, पांचूलाल, विवेक उपाध्याय, नीरज त्यागी, राजू गुर्जर आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!