ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शिक्षा विभाग अजमेर के संयुक्त निदेंशक राधेश्याम शर्मा ने राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजियावास का निरीक्षण किया। ब्यावर पधारने पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा ब्यावर की ओर से संयुक्त निदेंशक शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्माइल 3 एवं अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेंशक शर्मा ने स्कुल गतिविधियो पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य राजेश जिंदल की प्रशंसा की। पारी प्रभारी राजेंद्र प्रजापति, गुरुशरण गोयल, परमेश्वर सिंह आदि ने विद्यालय के भौतिक विकास पर जानकारी प्रदान करते हुए विद्यालय में और भौतिक विकास करने का प्रयास जारी रखेंगे का आश्वासन दिया।