ब्यावर,(हेमन्त साहू)। भाजपा महिला मोर्चा अजमेर देहात में नवनियुक्त जिला मंत्री मंजू जांगिड़ का भाजपा संगठन पदाधिकारियों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता मुरली तिलोकानी, पूर्व सभापति शशिबाला सोलंकी, भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश मंत्री मनीष बुरड, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा आसवानी, महिला मोर्चा महामंत्री लता शर्मा, भाजपा मंडल मंत्री अभिषेक नाहटा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौतम मेवाड़ा, चंपालाल जांगिड़ आदि उपस्थित थे।