केकड़ी 30 अगस्त(पवन राठी)
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आव्हान पर राज्य के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की महारैली 9 सितम्बर को जयपुर में आयोजित की जायेगी। संघर्ष समिति संयोजक मण्डल सदस्य गजेन्द्रसिंह राठौड़, महेन्द्रसिंह धायल, राजेश पारीक, शम्भूसिह राठौड़, गिरीजाशंकर आचार्य सुरेश धाबाई, एवं गिरीराज चौधरी, देवेन्द्र नरूका ने सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों से आन्दोलन में भागीदार बनने की संयुक्त आपील जारी की है। सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का आन्दोलन गत 10 जुलाई से राज्य में आन्दोलन चल रहा है मांगों में वेतन कटौति आदेश 30 अक्टूबर 17 को निरस्त कर 5 जुलाई 13 के आदेश को बहाल करने, सचिवालय पैटर्न, पंचायतराज के कर्मचारियों को पदौन्नति लाभ हेतु पदौन्नति के पद सृजित करने एवं अन्तर जिला स्थानान्तरण में एक बारिय सिथिलन देकर न्याय दिलवाने, संघर्ष समिति के साथ हुए समझोते अनुसार पदौन्नति के पर रिलीज करने एवं चयनीत वेतनमान 9-18-27 के स्थान पर 8-16-24-32 देने व मंत्रालयिक निदेशालय का गठन करने सहीत सात सूत्रीय मांगे शामिल है। राज्य सरकार द्वारा मांग पत्र पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जिसके चलते मंत्रालयिक कर्मचारियों में आक्रोश है।
संघर्ष समिति के प्रान्तीय सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रान्तीय प्रतिनिधियों द्वारा जागृति अभियान के तहत राज्य के 23 जिलों में जिला स्तर पर मंत्रालयिक कर्मचारियों की सभा की जा चुकी है व शेष जिलों में भी जागृति अभियान पूर्ण कर लिया जायेगा। 9 सिम्बर को महारैली शहीद स्मारक से शुरू होकर विधान सभा तक जायेगी व राज्य के मुख्यमंत्री महोदय को मांगों का ज्ञापन दिया जायेगा।
केकड़ी महामंत्री सत्यनारायण सोनी व संयोजक हरगोविन्दसिंह ने बताया की केकड़ी सरवाड़ सावर के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी 9 सितम्बर को जयपुर में होने वाली महारैली में भाग लेंगे।
शम्भू सिंह राठौड़ कर रहे है मंत्रालयिक कर्मचारियों में एकता के प्रयास जिससे कि सामूहिक रूप से सरकार पर दबाव बनाकर 7 सूत्री मांग पत्र का निस्तारण करवाकर आंदोलन को सफल बनाया जा सके।