कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत कर महत्ती भुमिका निभाए-प्रजापत

आशापुरा मण्डल की सशक्त मंडल अभियान बैठक आहूत
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी माँ आशापुरा मण्डल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक सशक्त मण्डल अभियान को लेकर मण्डल अध्यक्ष रामावतार लाटा की अध्यक्षता में व भाजपा अजमेर देहात महामंत्री व मण्डल प्रवासी जीतमल प्रजापत, विधानसभा प्रवासी भंवर सिंह रेवत के मुख्य आतिथ्य में देलवाड़ा रोड़ स्थित राधाकुंज गार्डन में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रजापत व रेवत ने माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की इस दौरान सशक्त मण्डल, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की नियुक्त तक कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुवे मण्डल प्रवासी प्रजापत ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ बूथ को मजबूत करते हुवे पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएं। विधानसभा प्रवासी रेवत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की लाभप्रद योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के साथ-साथ राज्य की कॉंग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करें । कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम को अनुसूचित मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मण्डल महामंत्री डॉ प्रेमनारायण तौलानी, मुकेश घावरी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बछराज छीपा ने भी सम्बोधित कर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष हनुमान जांगिड़, संजय नाहर, विजय दगदी, जितेंद्र कावड़िया, देवकीनन्दन शर्मा, आई.टी जिला संयोजक दिलीप शर्मा,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा आसवानी, उर्मिला भाटी, मण्डल मंत्री कुंजबिहारी तोलम्बिया, हरजीत सिंह अब्बोवेजा, दाऊ सिंह रावत, पार्षद दल प्रभारी वेदराज भाटी, अम्बालाल जोशी, पार्षद वीरेंद्र सिंह राठोड़, अमरचंद कुमावत, राधेश्याम प्रजापत, भावेश गंगवानी, प्रकाश रिणवा, सहित कई कार्यकर्ता व बूथ संयोजक उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!