रामदेवरा की पैदल यात्रा कर लौटे जवाजा प्रधान

विधायक रावत ने किया प्रधान गणपत सिंह का स्वागत
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत ने गांव से रामदेवरा तक पदयात्रा की। प्रधान रावत की यात्रा पूर्ण होकर वापस आने पर विधायक शंकर सिंह रावत ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान श्री गणपत सिंह के साथ रामदेवरा जाने वाले बामनहेड़ा सरपंच महिपाल सिंह, हीरा सिंह डायमंड एव मनोहर सिंह का भी विधायक रावत ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान सरपंच पृथ्वीपाल सिंह बड़ाखेड़ा, प्रेम सिंह तारागढ़, ओमप्रकाश जांगिड़ मालीपुरा, नारायण सिंह, लाडू सिंह रामपुरा, अविनाश सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!