शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे मण्डा विद्यालय के शिक्षक दिनेश वैष्णव

केकड़ी 2 सितंबर(पवन राठी)। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ मुम्बई द्वारा शिक्षक दिवस पर देशभर के नौ श्रेष्ठ शिक्षकों को “वैष्णव शिक्षक नवरत्न 2021” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
सेवा संघ शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक बंटी बैरागी इंदौर द्वारा जारी सूची के अनुसार देशभर के विभिन्न राज्यों से शिक्षा व समाज में विशेष सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कुल नौ शिक्षकों का सम्मान हेतु चयन किया गया है, जिनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा में कार्यरत शिक्षक दिनेश कुमार वैष्णव का नाम भी शामिल हैं।
सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश वैष्णव ने बताया कि शिक्षक दिनेश कुमार वैष्णव को शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित होटल लिब्रा में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में सेवा संघ मुम्बई के राष्ट्रीय संरक्षक मनोहर वैरागी उज्जैन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीसीवी किरण सहित देशभर के कई समाज बन्धु भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षक वैष्णव को इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर पर नवोदय क्रान्ति नेशनल अवार्ड, राजस्थान गौरव अवार्ड, स्मार्ट गुरु अवार्ड, कोरोना कर्मवीर अवार्ड व आदर्श शिक्षा रत्न अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

error: Content is protected !!