महिलाओ से जुडाव बनाकर महिला मोर्चा को मजबुत बनाए-मुंदडा

भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर के अजमेर रोड पर निजी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर के नेतृत्व में गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती डॉ अलका मूंदड़ा के आगमन पर अजमेर देहात महिला मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती मुकेश कवर ने माला व चुनरी पहना कर स्वागत किया। महिला मोर्चा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि देश को सही दिशा देने वाली एक मात्र राजनैतिक दल भाजपा ही है। जो महिलाओं के सम्मान व भागीदारी की बात करती है। इस लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किये गए कार्य को आमजन तक पहुचाना चाहिये। इस दौरान प्रदेशाध्यक्षा मुंदडा ने सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि हर वर्ग की महिलाओ से जुडाव बनाकर भाजपा से जोडने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश कंवर ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश मीडीया प्रभारी स्नेहा कंबोज, विनीता जेमन भारती श्रीवास्तव, इंदु शर्मा, जिला महामंत्री श्रीमति चित्रा टेलर, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी यादव, लक्ष्मी पाराशर, जिला मंत्री मंजू जांगिड़ , सरोज बिस्वा, संगीता रावत, मोनिका जैन, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष तारा सोनी, पुष्पा आसवानी, मंजू गहलोत, गायत्री साहू, शिखा गुप्ता, मुन्नी देवी गहलोत, सुनीता भाटी, मोनिका जैन, मधुबाला पंवार, लीला रावत, पिंकी रावत, सुनीता परिहार, सपना शर्मा, मंजू शर्मा, कृष्णा शर्मा, रेखा आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्षा मुंदडा भाजपा अजमेर जिला अध्यक्ष देवीश्ंाकर भुतडा के आवास पर जाकर संगठन को सुदृढ बनाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान नव मंडल अध्यक्षो का स्वागत किया गया । इस क्रम में महाराणा प्रताप मंडल के महामंत्री संतोष जाग्रत, सत्येन्द्र यादव, रवि चौहान, दीपक चौहान, रामेश्वर गहलोत, संजय चिंडालिया आदि कार्यक्रम में मौजुद थें।

error: Content is protected !!