भारतीय साहित्य एवं संस्कृति के विविध आयाम पुस्तक का विमोचन
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के सहआचार्य डॉ हरीश कुमार द्वारा सम्पादित पुस्तक भारतीय साहित्य एवं संस्कृति के विविध आयाम का विमोचन प्राचार्य डॉ अरूणा गुप्ता, प्रो एम डी उपाध्याय, डॉ बिन्दु तिवारी, प्रो जलालुद्दीन काठात,डॉ एम आर सिंगारिया के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। भारतीय साहित्य एवं संस्कृति के विविध आयाम सम्पादित पुस्तक में भारत भर के विद्वानों के कुल 40 आलेख संकलित हैं। कश्मीर से हैदराबाद, जालौर से पश्चिम बंगाल, अमृतसर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों से प्राप्त आलेख इस पुस्तक के शीर्षक की सार्थकता को स्वयं सिद्ध करते हैं। इस पुस्तक में वैदिक संस्कृति से लेकर वर्तमान वैश्वीकरण, बाजारवाद, भौतिक संस्कृति एवं उससे प्रभावित साहित्य को विद्वान लेखकों ने बड़ी बारीकी से खंगाला है। इसमें कुछ शोधपरक आलेख भी हैं तो नवाचारों की ओर संकेत करता लेखन भी। कुल मिलाकर अपने सीमित कलेवर में यह पुस्तक बहुत कुछ समेटे हुए है। विमोचन कार्यक्रम में डॉ दिपाली लाल, प्रो शशि गुप्ता, डॉ वीना सोनी, डॉ सोहनराज मोसलपुरी, डॉ सुनीता अवस्थी, डॉ अनीता अग्रवाल, डॉ अतुल शर्मा, डॉ रंगलाल सुवासिया,डॉ आलोक मीणा, प्रो धीरज पारीक,डॉ सहदेव शास्त्री, प्रतिमा खटूमरा, डॉ राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।सम्पादित पुस्तक में डॉ हरीश गुजराती, प्रो रामस्वरुप, डॉ दुष्यंत त्रिपाठी,डॉ नरेन्द्र साद द्वारा लिखित आलेख भी प्रकाशित है,महाविद्यालय द्वारा इनका भी अभिनन्दन किया गया। प्रो जलालुद्दीन काठात ने इस प्रकार के अकादमिक कार्यों को महाविद्यालय की उपलब्धि बताया तथा प्राचार्य ने सम्पादक एवं लेखकों को बधाई दी।