प्रोजेक्शन मैपिंग की सुविधा के लिए क्रिएटिव पार्टनर सीएस डायरेक्ट के साथ गठबंधन
अजमेर 3 सितंबर, 2021- अजमेर स्मार्ट सिटी काउंसिल ने इस नगर में अपनी तरह के पहले लाइट एंड साउंड शो का आज उद्घाटन किया। यह शो ग्लोबल विजुअलाइजेशन कंपनी बारको की प्रोजेक्शन मैपिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इस शो ने अजमेर के मुकुट में और एक रत्न जड़ दिया है जोकि इस नगर के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित है और यह अजमेर के निर्णायक क्षणों जिसमें इसकी स्थापना से लेकर मौजूदा परिदृश्य तक शामिल हैं, की कहानी सुनाता है। सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चयनित राजस्थान के चार शहरों में से एक अजमेर ने विकास और पर्यटन के तेजी से उभरते केंद्र के तौर पर खुद को साबित किया है। इस शहर को भारत के 100 स्मार्ट शहरों में 22वें पायदान पर जगह मिली है और यह नवप्रवर्तन और स्मार्ट व्यवस्थाओं का केंद्र है।
अजमेर के ऐतिहासिक किंग एडवर्ड मेमोरियल इस लाइट एंड साउंड शो की पृष्ठभूमि में है जो यह बताता है कि कैसे इस नगर को बसाया गया। यह इस नगर के विविध मूल्यों और संस्कृति का वर्णन करता है और यह बताता है कि अजमेर अब पूजा का एक धार्मिक केंद्र है। तीस मिनट से अधिक समय तक चलने वाले इस शो में 16 विस्तृत दृश्यों को दिखाया गया है। यह शो बारको के नवीनतम 3चिप डीएलपी लेजर टेक्नोलॉजी प्रोजेक्टरों (यूडीएम सीरीज) से लैस है जिसमें प्रत्येक प्रोजेक्टर 20,000 ल्युमेन्स ब्राइटनेस प्रदान करता है और यह करीब 110 फुट ग 35 फुट के संपूर्ण क्षेत्र को कवर करता है। इस शो के दर्शकों की क्षमता करीब 250 लोगों की है। अजमेर स्मार्ट सिटी और बारको के बीच इस एसोसिएशन के लिए क्रिएटिव साझीदार सीएस डायरेक्ट है।
अजमेर स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य अभियंता श्री अविनाश शर्मा के मुताबिक, हमारे अजमेर शहर का समृद्धशाली इतिहास 1113 इस्वी का है जब राजा अजयराज चौहान का अपना बेजोड़ प्रताप और वैभव रहा। आज भी अजमेर भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटकों को अपनी खूबसूरती की अपनी ओर आकर्षित करता है। सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के साथ अजमेर में भावी विकास को देखते हुए हमें लगा कि हमारे समृद्ध इतिहास की याद लोगों को दिलाने का यह सही समय है। क्रिएटिव पार्टनर सीएस डायरेक्ट और ग्लोबल विजुअलाइजेशन कंपनी बारको की मदद से हमने हमारे नागरिकों और आगंतुकों के लिए एक शानदार प्रदर्शनी तैयार की है। यह लाइट एंड साउंड शो मंत्रमुग्ध कर देने वाला है और हमें विश्वास है कि यह अधिक संख्या में पर्यटकों को अजमेर आने और इस ऐतिहासिक नगर में आनंद उठाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
बारको विजुअलाइजेशन टेक्नोलॉजी में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है और खाड़ी क्षेत्र के सबसे बड़े कला केंद्र इनफिनिटी डेस ल्युमियरेस, अमेरिका के हुवर डैम आयोजन और दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर समेत अंतरराष्ट्रीय स्थलों पर इसके प्रोजेक्शन मैपिंग एवं शो हैं। बारको इंडिया के प्रबंध निदेशक राजीव भल्ला ने कहा, बारको में हमारा ध्यान हमारे ग्राहकों के लिए शानदार परिणाम लाने पर केंद्रित होता है। हमें इस ऐतिहासिक परियोजना को लेकर अजमेर स्मार्ट सिटी और सीएस डायरेक्ट के साथ गठबंधन करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता है और हमें उम्मीद है कि इस अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये इस नगर का शानदार अतीत लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। भारत में और वैश्विक स्तर पर विजुअलाइजेशन सॉल्यूशन के मामले में बारको अग्रणी है और यह गठबंधन भारत में हमारे लिए एक मील का पत्थर है।
इस लाइट एंड साउंड शो की सुविधा सीएस डायरेक्ट द्वारा प्रदान की गई है जोकि एक स्वतंत्र, मीडिया, प्रयोगवादी एजेंसी है और ब्रांड को जीवंत करने पर ध्यान केंद्रित करती है। इस शो के उद्घाटन के मौके पर सीएस डायरेक्ट के प्रबंध निदेशक संजीव पसरीचा ने कहा, हमारे अतीत की रंगबिरंगी कहानियां सुनाने वाले लाइट एंड साउंड शो का सृजन कर इतिहास को जीवंत करना हमारा मिशन है। ये कहानियां पर्यटकों के साथ एक रिश्ता बनाती हैं जिससे वे इस नगर का और गहरा अनुभव करना चाहते हैं। यह करने के लिए हम निडरता के साथ सभी रूपों में अनुभव सृजन की शक्ति को आत्मसात करते हैं। अजमेर स्मार्ट सिटी और बारको के साथ यह विशेष गठबंधन इस बात का परिचायक है कि हम किन चीजों की पेशकश करते हैं।