माली समाज ने की डॉ. विद्या सक्सेना पर कडी कार्रवाई करने की मांग

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर के राजकीय अमृतकोर अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. विद्या सक्सेना द्वारा बीते दिन गुरुवार को लापरवाही से सीजेरियन आपरेशन करने से प्रसुता महिला मरीज शिल्पा माली की दर्दनाक मौत होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को माली समाज ने विरोध प्रर्दशन कर एसडीओ को ज्ञापन सौपा। बाद में माली समाज के लोग विरोध जुलुस निकालते हुए सिटी पुलिस थाना पहुचें। जहा पर सिटी थानाधिकारी संजय शर्मा को घटनाक्रम बताते हुए डॉ. विद्या सक्सेना के विरुद्ध मामला दर्ज करवाकर कडी कार्रवाई करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करते हुए माली समाज के पुरुष, महिलाओ व युवाओ ने जमकर नारेबाजी करते हुए डॉ. विद्या सक्सेना के विरुद्ध मामला दर्ज करवाकर कडी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर माली समाज के पदाधिकारी व अनैक समाज के लोग मौजुद थे।

error: Content is protected !!