ब्यावर,(हेमन्त साहू)। श्री ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लसाड़िया स्थित गांव लासानी प्रथम में 225 मीटर सी.सी.रोड़ का निर्माण श्री सीमेन्ट लि. द्वारा द्वारा करवाया गया जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कम्पनी के रजत सुराणा सहायक महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर बताया कि श्री सीमेन्ट क्षेत्र में सामाजिक सरोकार एव जनहित कार्यो हेतु सदैव आगे रहती हैं व विभिन्न योजनाओं द्वारा ढांचागत विकास के कार्य किये जा रहे जिससे सभी ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे हैं। गांव की आवष्यकतानुसार इस सी.सी.रोड़ का निर्माण भी कम्पनी कीे श्री ग्राम विकास योजना का ही एक हिस्सा है जिससे ग्रामवासियों को आने जाने हेतु सुविधा मिलेगी तथा रास्ते में पानी भरने व गंदगी से निजात मिलेगी व वे सीधे मुख्य सड़क से जुड़ सकेगे। उन्होंने सभी ग्रामीणजनो को कम्पनी की योजनाओं में अधिक से अधिक सहयोग कर उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम के वार्ड सदस्य व समाजसेवी लक्ष्मण काठात नें इन जन कल्याण कार्यो हेतु कम्पनी अधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं आभार जताया। कार्यक्रम में समाज सेवी लक्ष्मण काठात, वार्ड सदस्य चांद मोहमम्द, सोहन, कैलाष सहित ग्रामवासीयों तथा समाज सेवा टीम के अमित टाक व मनोज बियाणी आदि उपस्थित थे।