बाँके बिहारी मंदिर में नन्द महोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सूरजपोल गेट बाहर स्थित बाँके बिहारी मंदिर में नन्द महोत्सव उल्लास पूर्वक आयोजित किया गया। हीरालाल जगन्नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि मंदिर परिसर में कोविड़ गाइडलाइंस की पूर्ण पालना कराते हुये नन्द का आयोजन किया गया। वासुदेव अतुलकुमार सिंघल के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस उत्सव में हरिनाम संकीर्तन प्रमुख विजय तंवर,सुगना तंवर व शोभा चोटिया,दिनेश जैन व अनिल जांगिड़ , बबिता गौड़ द्वारा गणेश वंदना गौरी नंदन तेरा अभिनंदन.. लल्ला की सुनकर मैं आई यशोदा मैया दे दे बधाई.. आज तो बधाई बाजे नंद भवन में.. ग्वाला गावे मीठी तान, गोपी छमक छमक कर नाचे.. बृज में ही रही जय जयकार.. यशोमती मैया से बोले नंदलाला.. आदि बधाई गान की प्रस्तुति दी। राधा कृष्ण की सजीव झाँकी सजाई गई। बाल नंदलाल ने माखन की मटकी फोड़कर गोप गोपिकाओं संग माखन एवं के खिलौने बधाई रूप में बांटे गए। पंडित जितेंद्र दाधीच ठाकुर जी के गृर्भ गृह में गुब्बारों एवं रंग बिरंगे वस्त्रो से आकर्षण श्रृंगार किया।कार्यक्रम मे कुसुम डाणी, सीमा सिंघल,कौशल्या फतेहपुरिया,अरविंद भाटी सहित भक्तजन उपस्थित थे।