गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई

नसीराबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नसीराबाद द्वारा गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी और दृढ़ नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया। “जय जवान, जय किसान” का उनका संदेश आज भी देशवासियों को राष्ट्र और किसान-जवान के सम्मान के लिए प्रेरित करता है। सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, अजमेर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष अजय गौर, श्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत सिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश परिहार, नगर पालिका उपाध्यक्ष धनराज मेहरा, नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार शर्मा, नगर पालिका पार्षद प्रियंका मेघवंशी,इस्माइल खान वार्ड नंबर 2, पार्षद पति रंजन वर्मा, पूर्व पार्षद सुभाष सांखला, शंकर गुर्जर, आमिर खान, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खान, पार्षद पति जितेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी प्रशांत मेहरा,सलमू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!