केकड़ी 4 सितंबर (पवन राठी) अंतरराजयीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों का पुलिस रिमांड पूरा होने पर सभी को न्यायालय में पेश किया गया जंहा से न्यायाधीश द्वारा सभी को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार अजमेर भेज दिया गया।
गौर तलब है कि पुलिस अधीक्षक जे पी शर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम के द्वारा चारो चोरों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार चोरों द्वारा केकड़ी में दो चोरियां करने का खुलाशा हुवा था।इनमे से एक चोरी में चार लाख नगद व 15 तोले सोने के आभूषण चुराने में ये चोर सफल रहे थे।