कार्यशाला की छत का प्लास्टर गिरने से महिला कार्मिक गंभीर घायल

ब्यावर रोडवेज आगार कार्यशाला के अपोस्टर कक्ष की छत का प्लास्टर गिरा
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर रोडवेज आगार के कार्यशाला में स्थित अपोस्टर कक्ष की छत का प्लास्टर गिरने से महिला कार्मिक कोमल लेखानी हुई गम्भीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मोजुद कर्मचारियों ने लहुलुहान अवस्था में गंभीर रुप से घायल महिला कार्मिक कोमल लेखानी को राजकीय अमृतकोर अस्पताल पहुंचाया। जहा पर चिकित्सको कोर्मिक को भर्ती कर तुरन्त ईलाज शुरु किया। खबर लिखे जाने तक महिला कार्मिक का अस्पताल में ईलाज जारी है।

error: Content is protected !!