मुख्य श्रम आयुक्त ने की ई श्रमिक कार्ड को लेकर चर्चा

ब्यावर,(हेमन्त साहू) मुख्य आयुक्त भारत सरकार डी. पी. एस. नेगी (नई दिल्ली) ने बताया कि भारत की आजादी के बाद पहली बार श्रमिको के हित की योजना प्रधानमंत्री एवं श्रम रोजगार मंत्री ने लॉन्च की है। जिससे लगभग भारत में असंगठित क्षेत्र के 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। इस कार्ड के द्वारा एक यूनिक कोड मिलेगा यह संपूर्ण भारत में लागू होगा। श्रीमान डॉ. आर. जी मीणा,(उप मुख्य श्रमायुक्त भारत सरकार नई दिल्ली) ने बताया कि ई श्रमिक कार्ड धारी को दो लाख का बीमा भी रहेगा। दुर्घटना की स्थिति में या अंग भंग होने पर श्रमिक को सहायता राशि मिलेगी। श्रम आयुक्त ने समस्त मीडिया कर्मियो, सामाजिक संगठनों, सभी ट्रेड यूनियनों, सभी राजनेताओं और भारत के सभी नागरिकों का आह्वान किया कि इस योजना में सभी असंगठित कामगारों को जोड़ा जाए। इस मौके पर श्रीमान डी.डी. मकवाना श्रम विभाग अजमेर भी मौजूद रहे। महामंत्री शंकर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय सीमेंट महासंघ संघ के महामंत्री महेन्द्र कुमार जैन ने सभी अधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। साथ ही आभार प्रकट करते हुए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

error: Content is protected !!