ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के उदयपुर रोड स्थित आशापुरा माता धाम में माताओं द्वारा अपनी संतानों की दीर्घायु के लिये बछ बारस (वत्स द्वादशी ) के उपलक्ष में गाय और बछड़े की पूजा कर गो रक्षा का त्योहार मनाया गया । आशापुरा माता धाम के पंडित दामोदर प्रसाद गौड़ ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजा कार्रवाई एवं इस उपलक्ष पर बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के परियोजना प्रमुख लक्ष्मी नारायण ने कहा की गो माता सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति का आभार हैं , हिंदू सभ्यता एवं समाज गो वंश पर आधरित हैं । इस अवसर पर पिछले दिनों गो रक्षा पर दी गई इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य हैं की केंद्र सरकार द्वारा गो माता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करना चाहिये। मंदिर परिसर में दिन भर गो माता और बछड़े का पूजन करने के लिये माताओं का ताँता लगा रहा।