*ABVP ने दिया 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन*

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर विभाग द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट अजमेर पर ज्ञापन दिया। अजमेर विभाग संयोजक अनिरुद्ध सिंह जोधा ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों एवं युवाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आज परिषद ने ज्ञापन दिया । जोधा ने बताया कि वर्तमान सरकार की नीतियां पूर्णतया विद्यार्थी व युवाओं के विरोधी है इनका कार्य सिर्फ भ्रष्टाचार रह गया है आज हमने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
विश्वविद्यालय सह संयोजक आसुराम ने बताया कि लंबित भर्तियां रिक्त पदों रुकी हुई छात्रवृत्ति कृषि महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव कराने के लिए विद्यार्थी परिषद ने सरकार के विरोध में ज्ञापन दिया है व यदि हमारी मांगे जल्द से जल्द मानी नहीं जाती तो विद्यार्थी परिषद जल्द ही विधानसभा घेराव भी करेगी।

ज्ञापन की मांगे निम्न प्रकार है
अजमेर संभाग का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में स्थाई कुलपति की नियुक्ति की जाए।

• राजस्थान में 500000 नई भर्ती की जाए

• सभी राजकीय व निजी महाविद्यालय में 50% सीटों की वृद्धि की जाए।

• आरपीएससी के वर्तमान भर्ती में सीटों की वृद्धि करें एवं रिक्त पड़े सभी शिक्षकों के पदों को भरा जाए।

• मुख्यमंत्री युवा संबल योजना को यूजीपीजी पीएचडी विद्यार्थी सम वर्गों में विभाजित कर 5000 10,000 15,000 की राशि प्रतिमा दे जब तक विद्यार्थी को रोजगार नहीं मिल जाए।

• काली बाई भील मेधावी छात्रा योजना सहित अन्य योजनाओं में एबीसी(2.50लाख)श्रेणी को ईडब्ल्यूएस (8 लाख) के समान रखा जावे।

• एडमिशन प्रक्रिया को पूर्ण आता है ऑनलाइन किया जाए

• राजस्थान में कृषि विद्यालयों की स्थिति के अनुरूप 50 नए कृषि महाविद्यालय खोले जाएं।

• सभी प्रकार की छात्रवृत्ति समय पर दी जाए।

• इस वर्ष छात्र संघ चुनाव करवाए जाए।

• को रोना काल के दौरान सुविधाओं के नाम पर ली गई 50%फीस विद्यार्थियों को लौटाई जाए।

• सरकार कोर्ट में लंबित भर्तियों का समाधान करवाएं।
अतः विभिन्न विषयों पर राजस्थान सरकार द्वारा कार्यवाही नही की जाती है तो विद्यार्थी परिषद विधानसभा का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी।

प्रदर्शन के दौरान प्रांत सह मंत्री मेहुल गर्ग मंत्री जिला संयोजक अजमेर गोविंद शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अरुण सिंह जिला सह संयोजक सीताराम महानगर सह मंत्री उदय सिंह , रुद्र प्रताप सिंह, लाॅ काॅलेज इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी, तेजकरण सिंह, मनीष, राजेश , आकाश, धनराज, शंकर सैनी, ध्रुव सक्सेना, लाभांशु वैष्णव, प्रिंस बिजावत आदी मौजूद थे

error: Content is protected !!