अल्पसंख्यक मोर्चा को सभी मोर्चो में आगे लाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएँ

केकडी 12 सितंबर,(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा केकडी विधानसभा क्षेत्र की बैठक विनायक वाटिका में जिलाध्यक्ष हारून भाई के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रारम्भ में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,प्रधान होनहार सिंह,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,बावन माता मण्डल अध्यक्ष कालू राम माली,जिला उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, रज्जाक मंसूरी,जिला मंत्री मोहम्मद साजिद,नसीराबाद मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद सलीम,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर व आशा कँवर,जिला मंत्री दमयंती जोशी,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,मण्डल अध्यक्ष सांवर लाल जाट का जिला महामंत्री मोहसिना बानो,अल्प संख्यक मोर्चा केकडी शहर अध्यक्ष दीपक जेन,सरवाड अध्यक्ष इरफान मंसूरी,ब्रम्हाणी माता मण्डल अध्यक्ष अल्ताफ शेख,वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष जाकिर मंसूरी,बजरंग मण्डल अध्यक्ष जुम्मा मंसूरी ने माल्यार्पण कर दुपट्टा व साफा बंधवाकर स्वागत किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हारून भाई ने कहा कि मेरी योजना है कि अल्पसंख्यक मोर्चा सभी मोर्चा से आगे मजबूती से कार्य करे व में अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों से आव्हान करता हूँ कि वे अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो के कार्य मे सहयोग करे व मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो से अपने वर्ग को जानकारी दे व चुनावो में अल्पसंख्यक मोर्चा की अलग टेबल लगाए जससे उनको कोई दिग्भर्मित नही कर सके व सभी कार्यकर्ता अपने को जिलाध्यक्ष समझते हुए मजबूती से कार्य करे।
भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हारून भाई व सभी नवनियुक्त जिला व मण्डल पदाधिकारियों को हार्द्धिक बधाई देते हुए मोर्चा को मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया व पार्टी को अपने बूथों पर मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया व कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक भाइयों की गरीबी अशिक्षा व पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार है जिसने 70 साल तक राज किया व अल्पसंख्यको का केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है।
मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने सभी नवनियुक्त दायित्व धारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने हारून भाई सहित जिनको भी दायित्व दिए है वे अपने समय का सामंजस्य स्थापित करते हुए पार्टी व मोर्चा के लिए कार्य अवश्य करे ताकि मोर्चा व पार्टी मजबूत हो।जिला महामन्त्री रायचन्द बागड़ी ने मोर्चा कार्यकर्ताओ से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आव्हान करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही प्रधान होनहार सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा में जैन,सिक्ख,इसाई, बौद्ध पारसी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए जिलाध्यक्ष हारून भाई को धन्यवाद देते हुए सभी से मोर्चा को मजबूत करने का आव्हान किया।पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि भाजपा ही आपकी हितचिंतक पार्टी है वो किसी से भेदभाव नही करती है कांग्रेस अल्पसंख्यको का शोषण कर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है यह बात हमे सभी को समझनी है। एक होगी तो मां की दोस्त होगी का कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मोहसिना बानो व कालूराम फौजी ने किया । बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!