द्रोपदी कोली राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त

अजमेर 13 सितम्बर 2021 – अखिल भारतीय कोली समाज रजिस्टर्ड दिल्ली द्वारा कोली समाज में सक्रियता व समर्पण भावना को देखते हुए पार्षद द्रौपदी कोली को राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत भाई पटेल ने पूरे भारत में कोली समाज के प्रसार प्रचार हेतु राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किया है।
इससे पूर्व पार्षद द्रौपदी कोली अखिल भारतीय कोली समाज की राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी है। इनको संगठन का राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नियुक्त किए जाने पर कोली समाज के वरिष्ठ नेता रामबाबू शुभम, नारायण सिंह राठौड,़ लक्ष्मण सिंह सोलंकी, डॉ रमेश गारवाल, ब्रजमोहन आसमालिया, डॉक्टर जी.एस. बुंदेला, महेंद्र सिंह बुंदेल, वेदप्रकाश चौधरी, दिनेश कुमार ज्योतियाना, संजय मकवाना, पूर्व पार्षद रेखा पिंगोलिया, कीर्ति हाडा, ताराचंद गडोरिया, उम्मेद सिंह परिहार, जितेंद्र मकवाना ने सुश्री द्रोपदी कोली को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत भाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए द्रौपदी कोली को बधाई प्रेषित की है।

error: Content is protected !!