केकडी 20 सितंबर(पवन राठी) / भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कँवर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा केकड़ी शहर मंडल द्वारा देवगांव गेट के पास गौशाला में गायों को गुड़ व चारा डालकर गौसेवा की गई व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई ।इस अवसर पर महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिता राठी,महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंदु मित्तल,जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर,पार्षद डिम्पल बेनीवाल,कोमल राठी,प्रीति जेन,नीता कटारिया,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,
जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल महामंत्री कमल सांखला व रामबाबू सागरिया व अर्जुन सिंह शक्तावत,
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद मनोज जाखड,आई टी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सांवरलाल चौधरी, रोहित जांगिड सुरेंद्र मीणा ,
पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण माली व संजय बेनीवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।