भारतीय जैन मिलन ईकाई अजमेर के तत्वावधान मे श्रद्धेय आचार्य प्रवर 1008 श्री सुदर्शन लाल जी महाराजसा के सानिध्य मे सर्वधर्म अजमेर ईकाई के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक क्षमापना कार्यक्रम के तहत बांगड की बगीची पुष्कर मे आज दिनाक 21.09.2021 मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे प्रवचन श्रवण एवम धार्मिक परिचर्चा के साथ क्षमापना कार्यक्रम मे विचार व्यक्त करते हुए सर्वधर्म के फादर कॉस्मोस शेखावत मोहम्मद अली बोहरा सरदार दिलीप सिंह छाबड़ा पाठक जी महाराज प्रकाश जैन प्रोफेसर सुरेश अग्रवाल सरदार कश्मीर सिंह आदि ने कहा की सभी धर्म मे क्षमा के महत्व को बताया गया है,सभी ने क्षमा को अपनाने व इससे सहिष्णुता एवम सौहार्द पूर्ण वातावरण को बनाने में मदद मिलेगी,जिससे आम आदमी का तनाव कम होगा एवम सामान्य जीवन जी सकेगा।
श्रद्धेय आचार्य प्रवर ने जीवन में राग व द्वेष को कम करने, हृदय से क्षमा करने एवम क्षमा मांग लेने पर ही सच्ची क्षमापना हो सकेगी,भारतीय संस्कृति के मूल में भी सर्वधर्म समभाव ही है जिसे अपनाकर ही हम सभी आपस मे सौहार्दपूर्ण वातावरण में रह सकते है।
सभा के अंत मे नानक श्रावक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान चंद जी सिंघवी व पुष्कर श्री संघ के अध्यक्ष उत्तम जी सांखला,मंत्री ललित जी नाहर ने सभी आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए नेक कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया
सभा में भारतीय जैन मिलन अजमेर के अध्यक्ष वीर अभय मल सकलेचा,वीर मदन लाल जी बाफना,वीर धर्मेश जैन ,वीर संपत कुमठ,वीर कमल बाफना एवम वीर पदम चंद जैन उपस्थित रहे।
वीर राजेंद्र पोखरणा
मंत्री
भारतीय जैन मिलन अजमेर