भूतड़ा के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने की गौ सेवा

केकडी 1 अक्टूबर,(पवन राठी)
अजमेर जिला देहात भाजपा अध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतडा के 62 वें जन्मदिन पर भाजपा शहर मंडल केकडी द्वारा देवगावं गेट के पास स्थित गौशाला मे गायो को गुड व चारा खिलाकर मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि देवीशंकर भूतडा प्रखर वक्ता तथा कुशल संगठनकर्ता है तथा आपके नेतृत्व में सगंठन के सभी संगठनात्मक कार्य पूर्ण उत्साह व निष्ठापूर्वक सम्पन्न हो रहें हैं तथा जन्मदिन के अवसर पर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हैं।
इस अवसर पर केकडी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठोड, अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राठोड,एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक,महामंत्री रामबाबू सागरिया,कमल साखलां, अर्जुनसिंह शक्तावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री राम आचार्य, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, अमन सोनी पूर्व पार्षद,आईटी प्रमुख रोहन राठी,बंटी माली,ञिलोक मेवाडा, विनोद गोठरवाल,राजू व्यास, सत्यनारायण माली,संजय वर्मा,दावलसिहं,रणवीर राठोड केदार साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!