केकड़ी के कार्यकर्ताओ ने रक्तदान कर भूतड़ा का किया अभिनंदन

केकड़ी 1 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के जन्म दिवस के अवसर पर ब्यावर में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुँचकर रक्तदान किया तत्पश्चात सांफ़ा बंधवाकर, 21 किलो की माला पहनाकर तलवार भेंटकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा का स्वागत किया।इससे पूर्व वीर सावरकर मण्डल व बजरंग मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में सराणा चौराहे पर भी केक काटकर जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा का जन्मदिवस मनाया गया व जिलाध्यक्ष भूतड़ा के स्वस्थ व दिर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष भाजपा नेता राजेंद्र विनायका केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर राजावत युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,जिला महामंत्री देववृत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़ केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,महामंत्री कमल सांखला व महेश प्रजापत,युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,बंटी माली,रोहित जांगिड़,आनन्द कीर,नासिर मंसूरी,अनिता राठी,संजय बेनीवाल,सुरेश रियाड,विनोद गोठरवाल,भानू प्रताप सिंह राठौड़,भगवनदत शर्मा, रामजस नागा,सूरज वैष्णव फारकिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नंदलाल खटीक कमल सांखला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!