लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा आगरागेट सब्जीमण्डी,दातानगर क्षेत्र व लोहागल रोड़ पर आमजन को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल पाटनी एवं लायन मधु पाटनी के सहयोग से कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु फेसमास्क का वितरण कर इनको उपयोग में लाने की सलाह दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि अजमेर शहर में कई व्यक्तियों ने कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव हेतु फेसमास्क को हटा दिया हैं जबकि राजस्थान सरकार व अस्पताल प्रसाशन द्वारा आमजन के लिए नियमित आग्रह किया जा रहा हैं कि अभी भी कोरोना महामारी के कहर से कई व्यक्ति पीड़ित है ऐसे में हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने बताया कि आगरा गेट सब्जी मंडी पर अधिकांश व्यक्ति बिना मास्क के सड़क पर आ जा रहे है साथ ही रेम्बूल रोड व दातानगर क्षेत्र में ऐसे सभी व्यक्तियों को फेसमास्क का वितरण कर इसका नियमित उपयोग करने की सलाह दी गई
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव