परशुराम सर्किल निर्माण हेतु राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक सम्पन्न

केकडी 10 अक्टूबर(पवन राठी)
आज दाधीच शिव बगीची केकड़ी में राजस्थान ब्राह्मण महासभा केकड़ी की बैठक खण्डाध्यक्ष नाथूलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा को गुजरात, दादर नगर हवेली, एवं दमन दीव का प्रभारी बनाने पर केन्दीय नैतृत्व एवं मुख्यमंत्री का महासभा केकड़ी के समस्त पदाधिकारी एवं उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने आभार जताया। साथ ही कोटा रोड़ चौराहे पर निर्माणाधीन परशुराम सर्किल निर्माण की प्रगति एवं प्रतिमा लगाने तथा छात्रावास हेतु भूमि आवंटन पर उपस्थित समाज बंधुओं से चर्चा-परिचर्चा की गई। इस बैठक में जिला महासभा के जिलाध्यक्ष शेखर सिखवाल जिला युवा उपाध्यक्ष एवं पार्षद रामराज शर्मा खण्ड संरक्षक अशोक डुंगरिया, मंत्री राजेन्द्र शर्मा, युवाध्यक्ष देवराज पारीक, जितेंद्र जोशी, रमाकांत दाधीच, महिला अध्यक्षा कृष्णा उपाध्याय मंत्री सीमा व्यास सहित मंजू गौड़, पूर्णिमा पाराशर, संतोष शर्मा, कंचन शर्मा, वरिष्ट उपाध्यक्ष गीता शर्मा, मुंशी हरिप्रसाद शर्मा, हितेश व्यास, गोविंद पाठक, गोपाल पारीक, मूलचंद शर्मा, सहित महेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष जयराज शर्मा, महेंद्र पारीक, अशोक व्यास, रामप्रसाद उपाध्याय, कैलाश गौड़, रामलाल शर्मा, योगेश आचार्य, अनिल पाण्डे, रविन्द्र पराशर, पार्षद नवल दाधीच, अजयकांत दाधीच, ओमप्रकाश शर्मा, अवधेश परीक, रामनिवास शर्मा श्यामस्वरूप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा सरसडी सहित अन्य विप्रजन उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंत्री राजेन्द्र शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!