अजमेर 17 अक्टूबर 2021 – सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर के तत्वाधान में ‘‘दांतो की निशुल्क जांच व आयुर्वेदिक दवा वितरण षिविर का आयोजन लालबहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन शास्त्री नगर में किया गया।
यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष व मनोनित पार्षद सुनिता चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती नसीम जी अख्तर (राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री) व त्रिलोक चंद जी इंदौरा समाजसेवी के कर कमलो द्वारा किया गया। पधारे अतिथियों द्वारा सावित्री बाई फूले व ज्योतिबा फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर षिविर का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर नसीम अख्तर ने बताया कि आज हम भारतीय महिलाये किसी भी क्षेत्र में उन्नति कर रही हैं उसका श्रेय सावित्री बाई फूले को जाता हैं क्योकि उन्होने महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई। इसलिए उन्हें भारत की पहली महिला शिक्षा के रूप मे जाना जाता हैं, दोनो पति पत्नी ने अपना समस्त जीवन जीव सेवा में लगा दिया और अंतिम समय तक सेवा करते हुए प्राण त्याग दिए। आज मैने भी जो पद व जनहित कार्य किये है उन सबका श्रेय भी सावित्री बाई फूले को जाता है। साथ त्रिलोक चंद इंदौरा, डॉ पिंकी माथुर, डॉ सार्थक माथुर का निशुल्क सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।
अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चौहान ने बताया कि शिविर में दांतों के सभी प्रकार की रोगों के लिए परामर्श दिया गया, साथ ही सामान्य दांत के रोगों के लिए दवाई भी फ्री दी गई। शिविर में आए मरीजों को डॉ के क्लिनिक पर दिखाने पर 50 प्रतिषत की छूट दी गई। षिविर में करीब 145-150 लोगो ने लाभ उठाया व षिविर की सराहना कीं शिविर का संचालन श्रीमती सुमन भाटी, नीतू गहलोत, रामकन्या गहलोत, रेखा गहलोत, सरिता चौहान द्वारा किया गया। इस मौके पर संस्था की सदस्य भी मौजूद थे जिनमें रेखा सैनिक, एडवोकेट बबीता टाक, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, रेनू चौहान, बीना टाक, भावना चौहान, ममता चौहान । अजमेर जीएसएस और माली सैनी समाज के गणमान्य बंधु भी उपस्थित थे।
इस दौरान महेश चौहान, कन्हैया लाल चौहान, मामराज सेन, हेमराज सिसोदिया, धर्मेंद्र चौहान, हेमराज सिंगोदिया, भूपेंदर चौहान, सूरजमल गहलोत, पृथ्वीराज सांखला, प्रदीप कच्छावा, दिनेश चौहान, जेपीजी भाटी,चंद्रशेखर सतरावला, अजय पाल जी गहलोत, धर्मराज गहलोत, खेमचंद जी सैनी, योगेश गहलोत, प्रियांशु सिंह, विजय मौर्य, नरेश उपस्थित रहे।
(सुनीता चौहान)
अध्यक्ष
मो. 9414202231