हास्य व गीत की बहेगी सरिता

अजमेर 29 अक्टूबर। ‘‘युवा स्वर’’ संस्था के तत्वावधान में देश के जाने माने कवियों का कवि सम्मेलन 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रसोई बेनकॉट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जायेगा। जिसमे दिल्ली, यूपी, राजस्थान के जानेमाने कवि और कवयित्री शिरकत करेगे।
कार्यक्रम संयोजक गौरब दुबे ने बताया कि इसमें रमेश शर्मा, गीतकार (चित्तौड़गढ), सुरेन्द्र सार्थक, व्यंग्यकार (अलवर), मनीषा शुक्ला, (दिल्ली), आयुषी राखेचा (जोधपुर), कुशल कुशवाहा हास्य कवि (गाजियाबाद) व गौरव दुबे, गीतकार (अजमेर) काव्य पाठ करेगें। अजमेर के ‘‘युवा स्वर’’ संस्था के 23 युवा हस्ताक्षरों का साझा काव्य संग्रह ‘‘अर्न्तनाद’’ का लोकार्पण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है तथा कोरोना गाईड लाईन का पालन किया जावेगा।
गौरव दुबे
8952011777

error: Content is protected !!