केकड़ी 3 नवम्बर(पवन राठी) / संयुक्त सचिव स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेश की अनुपालना में पूर्व में जारी शिविर कार्यक्रम में संशोधन कर नया कार्यक्रम जारी किया गया है।
पालिका अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड शिविर प्रभारी अधिकारी घासी लाल गुर्जर, सहायक अभियन्ता, नगरपालिका केकडी एवं सहायक शिविर प्रभारी भागचन्द बैरवा कनिष्ठ लेखाकार होंगे। 9.11.2021 से 11.11.2021 को वार्ड नम्बर 13-14-15 का शिविर रेगरान छात्रावास, कादेड़ा रोड़ केकडी में,15.11.2021 से 17.11.2021तक वार्ड नम्बर 16, 17, 18 का फूल मालियान संस्थान, नाईयों की हथाई के पास, भैंरूगेट केकडी में,22.11.2021 से 24.11.2021 तक वार्ड नम्बर 19, 20, 21 का क्षेत्रिय स्वर्णकार समाज धर्मशाला, जुवाडि़या मोहल्ला में,29.11.2021 से 01.12.2021 तक वार्ड नम्बर 22, 23 का विजयवर्गीय भवन, पुरानी केकड़ी, माणक चौक में,06.12.2021 से 09.12.2021 तक वार्ड नम्बर 24, 25, 26, 27 का नेहरू धर्मशाला, तेलियान मंदिर के पास में,13.12.2021 से 15.12.2021 को वार्ड नम्बर 28, 29, 30 का माहेश्वरी प्रगति मण्डल, जयपुर रोड़ में,20.12.2021 से 22.12.2021 तक वार्ड नम्बर 31, 32, 33 का कृषि उपज मण्डी, जयपुर रोड़ में,23.12.2021 से 25.12.2021 तक वार्ड नम्बर 34, 35, 36 का सिखवाल धर्मशाला, दण्ड का रास्ता में,29.12.2021 से 31.12.2021 तक वार्ड नम्बर 37, 38, 39, 40 का आर्य समाज सापंदा रोड़ केकडी में आयोजीत होगा।
अधिशाषी अधिकारी सैनी ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक होगा व 1,20 से 2 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा।