जानिये माता लक्ष्मी किन किन स्थानों पर निवास करके अपनी कृपा बरसाती है Part 1

dr. j k garg
दीपावली के पावन पर्व सौभाग्य धन,सम्पन्नता,सुख खुशी की कामना रखने वाले सभी व्यक्ति माता लक्ष्मी जी पूजा अर्चना और आराधना श्रद्धा के साथ करते हैं | साधारणतया हम अपने-अपने घरों की बाहरी सफाई करते हैं रंग रोशन भी करवाते हैं, घरों को सजाते भी हैं | हम दीपावली पर अपने आप से सवाल पूछें क्या हमारा दिल सभी अवगुणों यानी क्रोध,ईर्ष्या, लोभ,लालच, असीमित इच्छा, घ्रणा, ,राग-द्वेष छल-कपट से मुक्त है ? अधिकांश लोगों की अंतरात्मा से यही आवाज आयेगी—नहीं-नहीं | क्योंकि कमोपेश इनमें बहुत से दुर्गुण हमारें दिलों में मोजूद हैं | याद रखिये जब तक हम अपनी आत्मा एवं दिल को इन दुर्गुणों से मुक्त नहीं करंगे माँ मोक्ष लक्ष्मी हमारे घर मे प्रवेश नहीँ करेंगी | यह मान कर चले जिस दिन हमने अपनी आत्मा और -दिल को इन दुर्गुणों से मुक्त कर लिया उसी क्षण से माँ मोक्ष लक्ष्मी आप के घर मे सदेव के लिए निवास करेंगी ओर आपका घर परिवार हमेशा हजारो दीपकों से रोशन होगा | माँ लक्ष्मी उन्हें पसंद करती है जो रचनातमक सोच रखते है, जिनके पास एक कार्य योजना है, सब के सहयोग से काम करते हैं,सभी की मदद करते है,खुद खुश रहते हैं और अन्य को भी खुशी देते हैं, अच्छे काम और दूसरे की भलाई के लिए प्रयास करते हैं | गरीबों की मदद करते हैं, किसी भी उपेक्षा ओर अपमान नहीं करते हैं और ना ही किसी से कोई अपेक्षा रखते हैं और जीवन मे हुए हर परिवर्तन को दिल से स्वीकार करते है | किसी भी उपेक्षा ओर अपमान नहीँ करतें हैं, सच सुनते हैं, सच बोलते हैं तथा हमेशा मीठी वाणी बोलते हैं, सही काम करते हैं एवं किसी के लिए बुरा नहीं करते हैं और जीवन मे आई मुसीबतों का हिम्मत के साथ मुमुकाबला करते है तथा निष्काम भाव से सात्विक कर्म करते हुए उनको प्रभु को अर्पण कर देते |

error: Content is protected !!